अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बहरैन में आले खलीफा सरकार की अदालत ने मजलिसे उल्मा-ए-इस्लामी के सांस्कृतिक विभाग के प्रमुख और अल-दैर के इमामे जुमा के खिलाफ़ मामले की सुनवाई के दौरान बुधवार को घोषणा की कि शेख ईसा मोमिन के विरूद्ध मामले की सुनवाई इक्कीस अगस्त तक स्थगित की जाती है। बहरैन की आले खलीफा सरकार ने उन्हें निराधार आरोपों के तहत हिरासत में ले रखा है। गौरतलब है कि पिछले महीनों के दौरान बहरैन की सरकार को देश के प्रमुख धर्मगुरू आयतुल्लाह शेख ईसा कासिम की नागरिकता छीने जाने पर बहरैनी जनता की कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा है फिर भी आले ख़लीफा की तानाशाह सरकार ने अपनी आक्रामक नीतियां जारी रखते हुए बहरैन के कई उलमा को हिरासत में ले लिया है।
18 अगस्त 2016 - 15:43
समाचार कोड: 772834
बहरैन में आले खलीफा सरकार की अदालत ने मजलिसे उल्मा-ए-इस्लामी के सांस्कृतिक विभाग के प्रमुख और अल-दैर के इमामे जुमा के खिलाफ़ मामले की सुनवाई के दौरान....................